Advertisement

महिला महाविद्यालय में क्रिकेट मुकाबला, विकेट वारियर टीम ने मारी बाजी

–महिला महाविद्यालय में क्रिकेट मुकाबला, विकेट वारियर टीम ने मारी बाजी

मुजफ्फरपुर। शहर के महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया।
क्रिकेट मुकाबला महाविद्यालय की विकेट वारियर और गोल्डेन गुल्ली टीम के बीच खेला गया। मैच में गोल्डेन गुल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में विकेट वारियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।


विकेट वारियर टीम की खिलाड़ी रंजना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 38 रन बनाए और उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद गोल्डेन गुल्ली टीम की कप्तान काजल ने विजेता टीम की कप्तान रंजना को बधाई दी।
खेल आयोजन को सफल बनाने में खेल सचिव डॉ. राम दुलार सहनी, सह-खेल सचिव डॉ. मीनाक्षी कुमारी एवं डॉ. नूतन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल के साथ महाविद्यालय की छात्राएँ, प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएँ दर्शक के रूप में उपस्थित रहीं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।