Advertisement

भूतपूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

-भूतपूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

राजापाकर (वैशाली) | संजय श्रीवास्तव
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस परिसर में भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मृदुभाषी, हंसमुख और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने वर्ष 1974 से 1994 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। 30 जून 2016 को एक सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया था।


इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र एवं न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 37 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, युवा समाजसेवी अनिल कुमार, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मंजे लाल राय, पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद राय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष वर्मा, कमलनाथ चौहान, बजरंग प्रसाद सिंह, गुड्डू सिंह, माधो सिंह, सुनील कुमार, पशुपतिनाथ सिंह, राम प्रवेश राय, अशोक राय सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद चौहान के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।