Advertisement

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एड्स जागरूकता अभियान, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता से छात्रों को किया गया जागरूक

-ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में एड्स जागरूकता अभियान, रैली व पोस्टर प्रतियोगिता से छात्रों को किया गया जागरूक

राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने कहा कि जानकारी ही एड्स से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने बताया कि यह एक संक्रामक बीमारी है, जो असुरक्षित यौन संबंध, दूषित रक्त चढ़ाने, गर्भवती महिला से उसके होने वाले बच्चे को तथा एक ही सुई (नीडल) का बार-बार उपयोग करने से फैलती है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से समाज में फैली गलत धारणाओं और भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।


डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि विशेषकर युवाओं को इस विषय में सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के अन्य लोगों को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक करें। साथ ही एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों ने रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा प्रगति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. अभिरंजन कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. सौरव कुमार, डॉ. कुमार संजीव रंजन, छात्रा स्वीटी कुमारी, जागृति कुमारी तथा छात्र सचिन कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रवि रंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।