-बरियारपुर में हनुमान एवं शनिदेव की नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजित
बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड के बरियारपुर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री हनुमान एवं शनि देव की प्रतिमा स्थापना को लेकर 7 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कलश शोभा यात्रा निकालकर इसकी शुरुआत कराई गई। इसके बाद यहां जलप्रास, अन्नप्रास, फुलपरास,फलपरास पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा पूजन की गई। वही यज्ञ स्थल पर पांच दिवसीय श्रीराम कथा की भी शुरुआत कराई गई है।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गांव में भक्ति पूर्ण माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यहां मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 7 दिवसीय महायज्ञ आयोजित की गई है। जिसमें पूरे विधि विधान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।














