Advertisement

बन्दरा के 84 विद्यालयों में 284 शिक्षकों ने किया योगदान

-बन्दरा के 84 विद्यालयों में 284 शिक्षकों ने किया योगदान

-बन्दरा में योगदान करने वाले शिक्षकों में 70प्रतिशत महिलाएं
-पहले मात्र 56प्रतिशत थी महिला शिक्षिकाएं

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बीपीएससी से बहाली प्रक्रिया के बाद प्रखंड क्षेत्र के कुल 84 विद्यालयों में अब तक 284 शिक्षकों ने योगदान किया है। प्रखंड बीआरसी सूत्रों का बताना है कि इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है, जो पूर्व की संख्या के मुकाबले अधिक है।

गुरुवार की शाम बन्दरा में शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि अभी योगदान का कार्य जारी है,लेकिन गुरुवार तक 84 विद्यालयों में 284 शिक्षकों के योगदान हुए हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या करीब 70प्रतिशत है, जबकि पुरुष शिक्षकों की संख्या 30प्रतिशत होगी। उन्होंने बताया कि पहले प्रखंड में 491 कुल शिक्षक थे। इनमें महिलाओं की संख्या मात्र 56प्रतिशत थी।अब नए बहाली में प्रखंड क्षेत्र में अब महिला शिक्षकों की संख्या पहले से कहीं ज्यादा हो गई है। यह महिला सशक्तिकरण का भी संकेत है। बालिका शिक्षा की राह भी इससे आसान हो सकेगी।