Advertisement

बंदरा में नई सीओ अदिति राय का हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित

-बंदरा में नई सीओ अदिति राय का हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बंदरा, दीपक। बंदरा प्रखंड में नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) अदिति राय का सोमवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बीआरसी प्रखंड सभागार में परिचयात्मक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों को नियमित एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा, बंदरा प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, कपिलदेव प्रसाद सिंह, राकेश कुमार चंदन, जदयू मीडिया सेल के धनंजय कुमार सिंह, ललन त्रिवेदी, लाल बाबू सहनी तथा लोजपा (रा.) प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य अभिराम ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी ने नई अंचलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।