Advertisement

फॉग का दिखने लगा असर,कई फ्लाइट रद्द तो ट्रेनें भी चल रही घंटों देर

-फॉग का दिखने लगा असर,कई फ्लाइट रद्द तो ट्रेनें भी चल रही घंटों देर

ब्यूरो।पटना।

बिहार में अब ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के साथ अब कोहरा भी जोर पकड़ने लगा है। राज्य में अब कोहरा अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से अब उड़ानों और रेल परिचालन पर भी असर दिखने लगा है।बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरा की वजह से परिचालन अस्त व्यस्त रहा। कई उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
इतना ही नहीं पटना एयरपोर्ट पर भी विजिविलिटी कम होने की वजह से परेशानी हुई। दरभंगा एयरपोर्ट से आने जाने वाली सभी 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता आनंद देवड़ा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से मुंबई की फ्लाइट को वाराणसी डाइवर्ट कर दिया गया जबकि अन्य को रद्द करना पड़ा।

बता दें कि बुधवार को पूरे राज्य में कोहरे का काफी असर देखा गया। पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता करीब 800 मीटर रही तो कई अन्य जगहों पर दृश्यता 1000 मीटर से कम रही।
कोहरे की वजह से कई ट्रेनें भी काफी विलंब से चली। कोहरे की वजह से नई दिल्ली भागलपुर स्पेशल ट्रेन साढ़े छः घंटे विलंब रही तो पटना कोलकाता स्पेशल तीन घंटे विलंब से चली। इसके साथ ही बरौनी उधना स्पेशल, आनंदविहार मालदा टाउन स्पेशल, पटना रांची स्पेशल, हरिद्वार भागलपुर स्पेशल, राज्नेद्र नगर- नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल ट्रेन भी विलंब से चली।