Advertisement

पटसारा स्कूल की 6 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा,प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने की CO से अतिक्रमण हटाने की मांग

-पटसारा स्कूल की 6 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा,प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने की CO से अतिक्रमण हटाने की मांग

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पटसारा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी ने अंचल अधिकारी बन्दरा को आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय की जमीन, खाता संख्या 726, खेसरा नंबर 1394, कुल रकबा 6 एकड़ 21 डिसमिल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा झुग्गी-झोपड़ी बनाकर और खेती कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे विद्यालय की संपत्ति पर खतरा उत्पन्न हो गया है।


प्रधानाध्यापिका ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर जमीन को खाली कराने की मांग की है। आवेदन के साथ संबंधित भूमि अभिलेख भी जमा किए गए हैं, जिससे मामले की पुष्टि हो सके।
इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए बन्दरा के अंचल अधिकारी अंकुर राय ने कहा है कि शिकायत के आधार पर आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी तथा जल्द ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।