Advertisement

नेपाल: 60हजार शिष्य बाराती बनकर विवाह पंचमी में भाग लेंगे

-सतपाल जी महाराज की अगुवाई में60हजार शिष्य बाराती वनकर बिबाह पंचमी में भाग लेगें।

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

अन्तरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु तथा उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल जी महाराज देश बिदेश करीब 60हजार शिष्य के साथ बिबाह पंचमी में जनकपुरधाम पहुंच रहे हैं। उपयुक्त जानकारी जनकपुर बृहत विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह ने जानकारी दी है। उनके जानकारी के अनुसार वे 27 तथा 28नवंवर(मंसीर 11,12)को जनकपुरधाम रहेंगे।

इस दौरान उनका प्रवचन करने का भी कार्यक्रम हैं। उसको आगवन पर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जन उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई लोगो ने प्रसन्नता जाहिर की हैं। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने ने कहा है कि इससे जनकपुरधाम के पर्यटन को और बढाबा मिलेगा।