Advertisement

नेपाल: प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दी

-प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

मंगलवार को जनकपुरधाम के रामानंद चौक अवस्थित होटल होली डे एण्ड गेस्ट हाउस में एक प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक महोतरी जिला के पिपरा गांव के31बर्षीय हितेन्द्र पासवान तथा लोहारपट्टी नगरपालिका वार्ड 4खुट्टा गांव के अन्दाजी 25बर्षीय प्रियंका कापर है।मृतका प्रियंका कापर का मायके पिपरा गांव है।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय धनुषा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनो चार दिनों से उस होटल में रह रहा था। सुबह मृतक महिला की डेढ बर्षीय पुत्री के चिल्लाने के बाद होटल के कर्मचारी ने जव रूम को खुलवाने की कोशिश की लेकिन रुम नहीं खोलने पर होटल के प्रबंधक ने पुलिस की सूचना दी।रूम खुलने के बाद दोनों को फंदे से झूलते हुए पाया। प्रेमी चार बच्चे का पिता है वहीं महिला को एक बच्ची है। पुलिस ने दोनो शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल भेज दिया है तथा इस घटना की जांच कर रही है।