Advertisement

नल-जल योजना में भुगतान अटका, कर्मी ने बीडीओ से लगाई गुहार

💧- नल-जल योजना में भुगतान अटका, कर्मी ने बीडीओ से लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर/बंदरा | दीपक।
प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत अंतर्गत सकरी मन गांव (वार्ड संख्या 9) निवासी धीरज मिश्रा ने नल-जल योजना के अनुरक्षण कार्य के पारिश्रमिक भुगतान नहीं होने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2024 से अब तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि उक्त राशि पंचायत में उपलब्ध है।

इसके बावजूद मुखिया एवं वार्ड सदस्य द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और भुगतान रोका जा रहा है।
धीरज मिश्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जल्द से जल्द बकाया पारिश्रमिक दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में बंदरा की बीडीओ आमना वसी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके।