Advertisement

गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक विमर्श

-गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक विमर्श

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी चैप्टर की ओर से “गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईपीएस विकास वैभव, पद्मश्री डॉ. शांति राय, सुप्रसिद्ध गायिका नीतू कुमारी नूतन, शिक्षाविद् डॉ. ऊषा विद्यार्थी तथा सुषमा साहू की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. शांति राय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और अवसर की समानता मिले। उन्होंने कहा कि गार्गी जैसी विदुषी महिलाओं की परंपरा भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और आज की बेटियों को उसी ज्ञान, साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

वहीं आईपीएस विकास वैभव ने लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी चैप्टर की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बिहार में महिला जागरूकता, शिक्षा और नेतृत्व को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शरीन एरम और नेहा सिंह थीं। आयोजन समिति में नम्रता कुमारी, अनुभा गुप्ता, रीना पांडेय, नितिका अग्रवाल, बिन्नी बाला और करिश्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से जुड़े कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें ओपी सिंह, कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार सिंह, लव कुमार सिंह, इंजीनियर कुमार राहुल, अमीर अहमद, सैम अहमद, आशीष रंजन, ए. के. झा, कन्हैया कुमार विकास शाही आशुतोष, अनंत द्विवेदी, रोहित कुमार (अरवल), कौस्तुभ, शिवेश कुमार, कन्हैया भारद्वाज, मोहन झा, धीरज कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा मजबूत होती है और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।