Advertisement

गायघाट में 744 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, NH-27 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

-गायघाट में 744 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, NH-27 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गायघाट।दीपक। बिहार में मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के तहत पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 744.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष राजा सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-27 स्थित जारंग चौक के पास एक संदिग्ध पिक-अप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में ‘रश बिस्कुट’ के कार्टून के बीच चालाकी से छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से वाहन चालक अरुण राय (थाना-बोचहाँ, जिला-मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शराब की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

🔹बरामदगी:

विदेशी शराब – 744.48 लीटर
पिक-अप वाहन – 01
मोबाइल फोन – 01
इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगेगा।