Advertisement

गायघाट झड़प कांड: थानेदार लाइन हाजिर, 24 घंटे में रिपोर्ट का आदेश

–गायघाट झड़प कांड: थानेदार लाइन हाजिर, 24 घंटे में रिपोर्ट का आदेश

दीपक कुमार।
मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजा सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया है और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन की भी निष्पक्ष जांच की जाएगी, ताकि घटना के सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा जिलाधिकारी (DM) से समन्वय स्थापित कर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही गई है, जिससे जांच प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रह सके।
गौरतलब है कि गायघाट क्षेत्र में पुलिस छापेमारी के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हुए। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।
फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।