-पितामहेश्वर महादलित बस्ती में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
गया।धीरज।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत रविदास की 647 वीं जयंती गया शहर के पितामहेश्वर महादलित बस्ती में धूमधाम से मनाई गई है।इस कार्यक्रम की शुरूआत संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया है। इस मौके पर उपस्थित वक्तताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज कल्याण और ईश्वर के भक्ति के लिए समर्पित कर दिया है।उन्होंने समाज में प्रेम और सौहार्द का पाठ पढ़ाया।समाज में जाति भेद भाव को दूर करने और समाज कल्याण कार्यों में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने समाज में व्याप्त बुराई को दूर करके समाज में सौहार्द स्थापित करने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, संजय रविदास, प्रमोद तुरी,द्वारिका धीश प्रसाद,रामलखन तुरी,उपेंद्र पासवान,अमर रविदास,बीरू तुरी, च,दीनानाथ प्रसाद, सुधीर सिन्हा, सुरेश दास,पप्पू गुप्ता सीताराम पासवान सहित संत रविदास जी को मानने वाले अनेको अनुयायियों उपस्थित हुए हैं।इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया है।












