-कॉलेज बंद, अध्ययन केंद्र चालू—समस्तीपुर में शिक्षा से खिलवाड़!
-कर्मियों ने ACS को लिखा पत्र, छात्रों के भविष्य पर संकट
#समस्तीपुर #शिक्षा_घोटाला #कॉलेज_बंद_अध्ययन_जारी #छात्रों_के_साथ_धोखा #मिल्लत_कस्तूरबा_मामला
समस्तीपुर | स्टेशन रोड स्थित मिल्लत एकेडमी परिसर में मिल्लत कस्तूरबा महिला महाविद्यालय के नाम पर अवैध रूप से मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय द्वारा बी.लिस सहित अन्य कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इससे सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।
कॉलेज कर्मियों ने ACS शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इस घोटाले की जांच की मांग की है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज को एसआईटी जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाते हुए कोड रद्द कर बंद कर दिया गया था, लेकिन सोसाइटी के सचिव एजाज हुसैन के निर्देशन में यहां अध्ययन केंद्र अवैध रूप से संचालित हो रहा है।

इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ कर्मी की संलिप्तता भी सामने आई है, जो विभागीय आदेशों को गंतव्य तक पहुंचने ही नहीं देते। आरोप है कि वह पिछले दस वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं और उनकी पहुंच काफी ऊंची बताई जाती है।
आखिर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदारों पर कब गिरेगी गाज?










