-कृत्रिम हाथ पैर की नाप के लिए मारबाड़ी युवा संगठन ने शिविर लगायी।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
रविवार को लहान में राष्ट्रीय मारबाड़ी युवा संगठन तथा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के प्राविधिक सहयोग में एक दिवसीय कृत्रिम अंग (हाथ,पैर)के नाप के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर भारत से 9प्राविधिक टोली आयी थी। कृत्रिम हाथ पैर के लिए 148महिला,पुरूषों ने नाप दी।मारबाड़ी सेवा समिति लहानके अध्यक्षसुनील सिंघची की अध्यक्षता में संपन्न इस शिविर में मुख्य अतिथि रमेश मुरारका थे।मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए रमेश मुरारका ने कहा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा कृत्रिम अंग देकर यह साबित कर रहा है कि नर ही नारायण है।

उन्होंने मारबाड़ी युवा संगठन का भी प्रशंसा किया कि मारवाड़ी युवा संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ करमभाग लेती है। शिविर में क्षेत्रीय सभापति राहुल सिंघानिया, केन्द्रीय सदस्य चेतन मुरारका, मारबाड़ी युवा मंच लहान के अध्यक्ष राहुल शारदा सहित कई लोगों ने बिचार रखें।इस शिविर का संयोजक विवेक अग्रवाल तथा रुपेश खेतान थे।














