-काल बनी इजरायली एयरफोर्स, हमास पर कर दी बमों की बारिश, चुन-चुन कर ले रही है बदला
इजरायल।एजेंसी ।
फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास द्वारा शनिवार को इजरायल के रिहायशी इलाकों में हमला किए जाने के बाद अब इजरायली फोर्स चुन चुन कर हमास के लड़ाकों से बदला ले रही है और उन्हें मौत के घाट उतार रही है. इजरायली वायु सेना ने हमास के ठिकानों और आतंकियों का अंत करने का काम शुरू कर दिया है. इजरायली वायु सेना ने कुछ देर पहले हमास के आतंकियों पर फाइटर जेट से की गई बमबारी का वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे जमीन पर भाग रहे आतंकियों पर बम गिराया जाता है और पलक झपकते उनका खात्म हो जाता है. वहीं हमास आतंकियों की एक गाड़ी को भी निशाना बनाया गया और उस पर बमबारी की गई. वायु सेना ने हमास आतंकवादी संगठन के दस ठिकानों पर हवाई हमला किया है. इजरायली वायु सेना का लक्ष्य गाजा पट्टी में हमास आतंकवादी संगठन द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बहुमंजिला इमारतों का निशाना बनाना है ताकि उनकी कमर तोड़ी जा सके.
















