कटरा ।संवाददाता।
प्रखण्ड युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष सोनू कुमार चौधरी मनोनीत किए गए हैं। युवा जिलाध्यक्ष नितेश यादव ने यह मनोनयन किया है ।मनोनयन पर विधायक निरंजन राय , प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार ,नीरज मंडल, विमलेश यादव, भूनेशर राम दिनेश चौधरी, रंंजीव कुमार, राजा हुसैन नूरेआलम,राजा साह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।













