Advertisement

एसपी के पहल पर शराबमुक्त व नशामुक्त गांव बना लक्ष्मीपुर, लोगों को दिलाई शपथ

-एसपी के पहल पर शराबमुक्त व नशामुक्त गांव बना लक्ष्मीपुर, लोगों को दिलाई शपथ

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्षमीपुर गांव में शराब और नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। उक्त अभियान में “शराब नहीं पीने, नहीं बेचने एवं न हीं बेचने देने की शपथ” ली गई। जिले का पहला लक्ष्मीपुर गांव बना शराबमुक्त। उक्त गांव वालों की इस पहल पर गांव में जाकर अफजाई किया।

एसपी ने स्वयं कंबल वितरण कर महिलाओं, बुजुर्गों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही बच्चे एवं बच्चियों को उपहार के रूप में टॉफी वितरण कर उत्साहित किया गया। शराब और नशे के विरूद्ध पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। जिला पुलिस पूर्वी चम्पारण के आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का अपील करती है।