ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक
-नए ऑफिसर इंचार्ज की नियुक्ति पर चर्चा
मुजफ्फरपुर: आज ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थी पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और कई प्रशासनिक व स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में वरिष्ठ चिकित्सक सह ऑफिसर इंचार्ज प्रभार डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सितंबर से ऑफिसर इंचार्ज का पद रिक्त होने के कारण पॉलीक्लिनिक के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। रीजनल सेंटर द्वारा अब नए ऑफिसर इंचार्ज के रूप में ग्रुप कैप्टन संजय कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है, जो 12 नवंबर से पदभार संभालेंगे।

पूर्व सैनिकों ने दवाओं की कमी, स्टाफ की आवश्यकता और सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को उठाया। डॉ. सिंह ने दवा आपूर्ति में सुधार की कोशिश करने का आश्वासन दिया। बैठक में कैप्टन मदन मोहन झा, पूर्व वायु सैनिक आनंद कुमार सहित अन्य प्रमुख पूर्व सैनिक मौजूद रहे।












